धनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड: बाइक सवार युवकों ने भगवान सिंह को मारी गोली, मौत
धनारी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे भगवान सिंह (22) को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। मुंह पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना स्थल पर पहुंच लोगों से जानकारी ली।
फॉरेंसिक टीम ने घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव गौरीपुरा गांव के भगवान सिंह दिल्ली में काम करते थे। परिजनों के अनुसार 22 जून को उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर से हुई थी।
बृहस्पतिवार को भगवानदास अपनी पत्नी मीरा को ससुराल से दूसरी बार विदा कराकर लौट रहा था। इसी बीच गौरीपुरा गांव के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचे से मुंह पर गोली मार दी और फरार हो गए।
युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मीरा की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
सूचना पर एसपी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी गुनावत ने बताया कि युवक की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या की है। घटना के अनावरण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
More Stories
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...
मेरठ के PM श्री स्कूल में सुविधाओं का संकट, बदबू के बीच पढ़ाई और स्टाफ की कमी; जांच के आदेश
मेरठ: करीब एक दशक पहले मेरठ में जिस जगह पशु वधशाला यानी कमेला संचालित होता था, उसे बंद कराकर बेटियों...
Sawan Kanwar Yatra: एटा में शनिवार-सोमवार स्कूल बंद, कई रूटों पर डायवर्जन लागू; देखें पूरा प्लान
एटा: सावन के दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था...
MST बनवाने वालों के लिए राहत, अवध बस अड्डे से 16 स्थानों की मासिक यात्रा सुविधा; जानें शुल्क
लखनऊ: रोजाना रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अवध बस स्टेशन पर...

Average Rating