आज भी उत्तराखंड में माैसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है। कर्णप्रयाग में बुधवार देर रात से तेज बारिश जारी है। बारिश के चलते कर्णप्रयाग नैनीसेन मार्ग आईटीआई के पास बंद हो गया है। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलबा आया है, जिससे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले पटियाला में किसान जत्थेबंदियों और पुलिस प्रशासन की बैठक,बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों दिल्ली जाने से किसानों का इनकार गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा- मुख्यमंत्री