उत्तराखंड में दिन की शुरुआत धूप से, लेकिन शाम को भारी बारिश से मौसम में आई ठंडक - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून व पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई इससे सुबह शाम के मौसम में हल्की ठंड भी लौट आई है।

उधर, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।   विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश के बाद अन्य मार्गों में भी जगह-जगह मलबा आ गया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत राज्य में 94 मार्ग बंद हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताख्क, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में 14, उत्तरकाशी में दो, नैनीताल में दो, बागेश्वर में पांच, देहरादून में एक राज्य व एक जिला समेत 15 ग्रामीण मार्गों में मलबा आ गया है, जबकि पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर व 15 ग्रामीण मार्ग, ऊधमसिंह नगर में एक राज्य व एक ग्रामीण मार्ग, चमोली में 20, पौड़ी में पांच और टिहरी जिले में 11 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *