रुद्रपुर में छात्र संगठनों ने नर्स के हत्या के मामले में सीबीआई जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग की - Uttarakhand Samachar

रुद्रपुर में नर्स के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे है। रुद्रपुर में छात्र संघ पदाधिकारियों ने डिग्री कॉलेज से जुलूस निकाला। नैनीताल रोड पर निजी अस्पताल पर प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राएं  एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच और दोषी को फांसी देने  की मांग की। छात्रों के साथ एबीवीपी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के लोग भी शामिल हैं।

बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *