रुद्रपुर में हुए नर्स हत्याकांड के दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला संबंधी घटना पर त्वरित एक्शन लेने की मांग की। एसपी सिटी मनोज कत्याल को ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। अभियुक्त को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation रुड़की के भगवानपुर में एटेरो कंपनी के गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड और कर्मचारियों की मेहनत से बुझाई गई ईडी ने अवंता समूह के प्रमुख गौतम थापर की 678.48 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं