केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से मंदाकिनी नदी की धारा बाधित, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली के पास दूसरी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन के बाद मंदाकिनी नदी का प्रवाह रुक गया, जिससे यहां पर झील बन गई है। मंदाकिनी नदी का पानी भी यहां पर रुकने की सूचना है। हालांकि, पानी का रिसाव हो रहा है लेकिन कम मात्रा में हो रहा है, जिससे मंदाकिनी नदी किनारे रह रहे लोगों को खतरा बना है। प्रशासन ने गौरीकुंड से लेकर रुद्रप्रयाग तक मंदाकिनी नदी किनारे सभी को अलर्ट कर दिया है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, रविवार को देर शाम लगभग छह बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से छह किमी आगे भीमबली हेलीपैड के ठीक सामने दूसरी पहाड़ी पर अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा आ गया, मलबा सीध मंदाकिनी नदी में गिरा, जिससे यहां पर भारी मात्रा में पहाड़ी से आए मलबा ने मंदाकिनी नदी का प्रवाह रोक दिया।
कुछ देर पानी जमा होने से झील बन गई। हालांकि, बताया जा रहा है मंदाकिनी नदी में पानी लगातार आ रहा है, लेकिन पानी की मात्रा भीमबली से आगे गौरीकुंड की ओर कम हो गई है। वहीं, मंदाकिनी नदी पर झील बनने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। गौरीकुंड, सोनप्रयाग सहित रुद्रप्रयाग तक मंदाकिनी नदी के किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी अनाउसमेंट कर अलर्ट किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भीमबली हैलीपैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है, जिससे मंदाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है। किसी प्रकार से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा तक लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहने को कहा गया है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating