आईआईटी रुड़की में आत्महत्या का मामला गरमाया, कर्मचारी के परिजनों ने महिला अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाए और कोतवाली में किया हंगामा
आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया।
आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मेहता फैमिली स्कूल) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
बुधवार को मृतक कर्मचारियों के परिजन कोतवाली रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने आईआईटी की एक महिला अधिकारी पर कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के जीजा संदीप कुमार निवासी अंबाला ने बताया कि शरद की एक अधिकारी उसे परेशान करती थी।
इसी को लेकर वह बेहद परेशान था। तंग आकर उसने जान दी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मृतक कर्मचारी की पत्नी दीपा ने तहरीर दी है। कोतवाली रुड़की के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक कर्मचारी के घर में उसकी पत्नी, छह माह की एक बेटी, 3 साल का बेटा व वृद्ध मां है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating