प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट से प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें
मौसम विभाग की ओर शनिवार को भी प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में अगले दो से तीन दिन कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मलबा और बोल्डर आने से राज्य में 159 मार्ग पर आवागमन ठप है। इसमें बार्डर रोड, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिला है, यहां पर 39 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में एक बार्डर रोड और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। देहरादून जिले में मार्गों के हाल खराब हैं। यहां पर एक राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग में 11 ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में दो राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग, नैनीताल में एक राज्यमार्ग और आठ ग्रामीण मोटर मार्ग, बागेश्वर में तीन मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
अल्मोड़ा में एक मुख्य जिला मार्ग व चार ग्रामीण मोटर मार्ग, चंपावत में तीन और पौड़ी गढ़वाल में 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग और टिहरी में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...
थार की छत बनी शराब पार्टी का अड्डा! रुद्रपुर में युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल
रुद्रपुर:- शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, अल्मोड़ा-रुद्रपुर-श्रीनगर-हरिद्वार में बदले अधिकारी
अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन की ओर से...

Average Rating