दून पुलिस को मिली सफलता, अमरीक गैंग पर सख्ती का असर, अन्य राज्यों में गैंग के सक्रिय सदस्यों पर लगातार कार्यवाही जारी - Uttarakhand Samachar

थाना राजपुर:- दिनांक 21-3-2024 को वादी श्री गोविंद सिंह पुंडीर की तहरीर पर थाना राजपुर में अमरीक गैंग के विरूद्व जमीनी धोखाधडी के सम्बंध में मु0अ0सं0 76 / 24 पंजीकृत किया गया था, दौराने विवेचना पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल 04 अभियुक्तों अदनान, अमजद, शरद गर्ग व साहिल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान दिनांक 22/7/24 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा प्रकश में आये एक अन्य अभियुक्त रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा थाना मुलाना जनपद अंबाला हरियाणा का मा0 न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त किया गया। अभियुक्त रणवीर सिंह उपरोक्त द्वारा दिनांक 24 /6 /24 को पंचकूला में दिल्ली पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया था, उक्त मुठभेड़ में अभियुक्त रणवीर के पैर में गोली लग गई थी जिसका उपचार पंचकूला के एक निजी अस्पताल में हरियाणा पुलिस की निगरानी में चल रहा था । दिनांक 19/7/24 को अभियुक्त के ठीक होने के पश्चात हरियाणा पुलिस द्वारा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार अंबाला भेजा गया था, जिसके विरूद्व थाना सेक्टर 20 पंचकुला हरियाणा में मुकदमा अपराध संख्या-89/24, धारा 147/ 149 /186/ 189 /225/ 308/ 332 /34 /342 353/ 379इ /511 भादवी पंजीकृत किया था। एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पूर्व में दून पुलिस की एक टीम को अभियुक्त से पूछताछ के लिए सेक्टर 20 पंचकुला भेजा गया था, जिनके द्वारा अभियुक्त से बाबा अमरीक गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।

दिनांक 22-7-24 को राजपुर पुलिस द्वारा रणवीर का वारंट बी प्राप्त कर सेंटर जेल अंबाला में दाखिल कर लिया गया है। अभियुक्त को जल्द ही देहरादून लाकर गैंग के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जाएगी। अभियुक्त रणवीर एक हार्डकोर क्रिमिनल है, जिसके विरुद्ध देश के कई राज्यों में संगीन वारदातों के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *