अल्मोड़ा में लोअर माल रोड पर हादसा, सफाई कर्मचारी की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल
अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में रोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद से बस का चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और फरार चालक की खोजबीन की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली से बागेश्वर की ओर जा रही रोडवेज की एक बस (संख्या यूके-07- ए-4449) माल रोड पर खराब हो गई। बस को आईएसबीटी के वर्कशॉप तक पहुंचाने के लिए डिपो की ओर एक चालक मौके पर भेजा गया। चालक बस को लेकर वर्कशॉप के पास पहुंचा तो उसने पहले बस को आईएसबीटी गेट से टकरा दिया। बाद में अंदर खड़ी चार पांच बसों पर भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बस के पीछे सफाई कर रहा सफाई कर्मचारी विकास उर्फ विक्की (36) पुत्र स्व. शिवचरण निवासी वाल्मीकी बस्ती उसी बस का टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने सफाई कर्मचारी के शव को बस के नीचे से बाहर निकाला। वाल्मीकी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पंवार ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के बाद भी डिपो का काेई भी पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इधर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि वह वाहनों की चेकिंग के लिए काकड़ीघाट की ओर गए हुए हैं। हादसे की जानकारी उन्हें मिल गई है और वह मौके की ओर रवाना हो रहे हैं।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating