पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित,  बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी - Uttarakhand Samachar

कोटद्वार :-  पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *