कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश से संबंधित सावधानियाँ अपनाने की अपील - Uttarakhand Samachar

देहरादून:-  प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

देहरादून व पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में घूम रहे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *