उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, पहाड़ी इलाकों में बारिश
उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी ने खूब परेशान किया। राजनधानी देहरादून में हालांकि हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 17 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। बारिश और मलबा आने की वजह से लोक निर्माण विभाग के 49 मार्ग और बाधित हो गए हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को 67 रास्ते बाधित हुए थे। विभाग का कहना है कि बीते दो दिन में कुल 116 रास्ते बाधित हो गए, जिनमें 55 रास्तों को शनिवार को खोल दिया गया।
हालांकि, 61 मार्ग अभी अवरुद्ध हैं, उन पर काम चल रहा है। इनमें दो राज्य मार्ग, चार मुुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 53 ग्रामीण मार्ग हैं। इनको सुचारू करने के लिए राज्य राजमार्ग पर दो मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें, अन्य जिला मार्गों पर दो मशीनें और ग्रामीण मार्गों पर 39 मशीनें कार्य कर रही हैं। पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में भी कुल दो रास्ते अवरुद्ध होने की सूचना है, जहां जेसीबी काम कर रही हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating