मलबा आने से बाधित हुआ मसूरी-देहरादून मार्ग, पर्यटकों को हो रही दिक्कत
पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए।
मसूरी निवासी आरपी बडोनी ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण किंगरेग के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गया जिससे एनएच करीब साढ़े 11 बजे बन्द हो गया लेकिन रात के एक बजे तक मार्ग नही खुला। बताया कि सड़क बन्द होने से कई वाहन फंसे हैं। वहीं एनएच के ई ई नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच बन्द होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी और मलबा हटाने का कार्य चल रहा। वही मलबा की चपेट में एक वाहन भी आया और मलबा में वाहन का कुछ हिस्सा दब गया।
उधर मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से सड़क बन्द हो गई सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन लगाकर लोनिवि ने सड़क खोल दी। लोनिवि ई ई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क बन्द हो गई थी लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है जिससे तत्काल सड़क खोल दी गई।गलोगी के पास करीब सड़क आधा घंटा तक बन्द रही है
उधर हरिद्वार में गंगी की धाराओं से एसडीआरएफ ने उन तैरती कारों को निकाला जो एक दिन पहले भारी बारिश के कारण बहकर नदी में आ गई थीं। बताते हैं कि इन गाड़़ियों को किसी स्थानीय नदी किनारे बनी जगह पर पार्क किया
गया था लेकिन भारी बारिश के बाद जल-बहाव में ये गाड़ियां गंगा में आ गईं। गाड़ियां तैरती हुई हर की पैड़ी तक जा पहुंचीं जहां उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ लगी थी।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating