दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में हाथी की दुखद मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में - Uttarakhand Samachar

दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।

सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। बताया जा रहा है कि हाथी भोजन पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *