बदरीनाथ सीट पर गोदियाल भी हो सकते हैं तुरुप का इक्का, प्रत्याशी तय करने के लिए कई नाम पर मंथन
गढ़वाल संसदीय सीट पर मात खाई कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में हिसाब बराबर कर देना चाहती है। इसलिए पार्टी के भीतर उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी तलाशने के लिए जिन नामों के पत्ते फेंटे जा रहे हैं, उनमें गणेश गोदियाल को तुरुप का इक्का बताया जा रहा है।
बेशक गोदियाल ने उपचुनाव में लड़ने की संभावना से इनकार कर दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग बदरीनाथ के चुनावी दंगल में गोदियाल को उतारे जाने की हिमायत कर रहा है। मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं।
लेकिन मंगलौर सीट पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की टिकट पर मजबूत दावेदारी है। जबकि बदरीनाथ सीट पर कई दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कई दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिले हैं। इनमें से तीन नाम ही पैनल में पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल भी बदरीनाथ सीट पर तुरुप का इक्का हो सकते हैं। गोदियाल लोकसभा चुनाव में अपने दम पर लड़े। उनके चुनाव अभियान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई। जिससे माना जा रहा है कि हाईकमान गोदियाल पर दांव लगा सकती है। हालांकि गोदियाल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर चमोली जिले के स्थानीय नेताओं को मौका दिए जाने की बात कही।
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बृहस्पतिवार को प्रदेश नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक करेगी। जिसमें दोनों सीटों पर दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश कांग्रेस की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating