जौनपुर जिला अस्पताल मेंचार मरीजों की मौत से हड़कंप - Uttarakhand Samachar

जौनपुर: यू.पी के जिला जौनपुर जिले से दुःखद खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई खबर ये उड़ी है कि ऑक्सीजन बंद होने के कारण मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इस वायरल हो रही खबर को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस का कहना है कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे रात में अचानक किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार मरीजों की मौत हो गई जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *