मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्षों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा की पांचों सीटों पर पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौंप सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब एनडीए सरकार के गठन के बाद ही देहरादून लौटेंगे। नौ जून को नई सरकार का गठन हो सकता है। शुक्रवार को एनडीए के सांसदों की बैठक में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री संगठन के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह राज्य की पांच सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन की जानकारी देंगे। बता दें कि भाजपा ने लगातार तीन चुनावों में पांचों सीटें जीतने का इतिहास रचा है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को प्राप्त वोटों की संख्या कम रही है। राज्य की पांचों सीटों से नव निर्वाचित सभी सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। गढ़वाल सीट से सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल से निर्वाचित सांसद अजय भट्ट पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। हरिद्वार सीट से चुनाव जीते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पर्यटकों के लिए राहत: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन से पहले पंजीकरण केंद्रों में बढ़ाई सुविधा बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत