कई कंपनियों को बड़ा झटका: साहनी केस की जांच में फाइनेंसियल गड़बड़ी का पर्दाफाश
सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस की विवेचना के दौरान कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना आया प्रकाश में आई कई कंपनियों को कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है
थाना राजपुर में पजीकृत मु0अ0सं0 119/ 24 धारा: 306/385/420/ 120 बी भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि सत्येंद्र साहनी( मृतक) की कंपनियों में कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध किया गया। 05 कंपनियों व 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है।
विवरण
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी , विजेता वेबरेजर्स कंपनी , सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी व NV डिजिटलरीज एंड और ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेन्द्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में प्रोजेक्ट हेतु 30 करोड़ 95 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है, जबकि उक्त कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध होना नहीं पाया गया है, जिस संबंध में उक्त कंपनियों को इन ट्रांजैक्सन के संबंध में विवरण प्राप्त किए जाने हेतु नोटिस भेजे जा है| विवेचना जारी है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating