मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु आपसी सामंजस्य से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा हेतु हमारी सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर की दुर्घटनाग्रस्त मौत बाउंड्रीवाल को बिना नोटिस के तोड़ने पर नकरौंदा में उठी हलचल, डीएम कार्यालय पहुंचे आरआरपी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता