हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। 25 मई को सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गोविंदघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation तीर्थयात्राओं के बढ़ते दबाव के सामने, उत्तराखंड में यात्रा प्राधिकरण की मांग चारधाम यात्रा: अब तक 52 श्रद्धालुओं की मौत