इटावा सफारी पार्क का लुत्फ लेने पहुचे मुलायम सिंह - Uttarakhand Samachar

इटावा : सपा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह शाम करीब पांच बजे सफारी पहुंचे। मुख्य द्वार पर पार्क के उप निदेशक और क्षेत्रीय वन अधिकारी ने गुलाब के फूलों का गुलदस्ता दे कर उनका स्वागत किया। सफरी की खुली जीप में मुलायम सिंह यादव पहले लायन सफारी पहुंचे। इसके बाद हिरन और भालू की सफारी भी देखी।

निरीक्षण करने के बाद विजटर बुक में अपने भाव प्रकट किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा सफारी पार्क को देश की पहचान बताया।उन्होंने उप निदेशक से सफारी की जानकारी हासिल की पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि अगर सफारी में धन संबंधी कोई जरूरत आए तो हमें जानकारी दें मैं सरकार से बात करके उसको पूरा कराऊंगा। उन्होंने कहाकि सफारी का संरक्षण बहुत जरूरी है सफारी के उप निदेशक ने पूर्व मुख्यमंत्री को कॉफी टेबल बुक भेंट की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *