राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अयोध्या में किया हनुमान गढ़ी और राम मंदिर का दर्शन - Uttarakhand Samachar

अयोध्या:– प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश के विभिन्न राज्यपालों का रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या दौरा जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह अयोध्या पहुंचे,सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद वह सीधे अयोध्या धाम पहुंचे। सबसे पहले सरयू के तट पर उन्होंने अभिवंदन किया। तो वही, हनुमान गढ़ी और राम मंदिर में भी दर्शन पूजन कर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया।

अयोध्या पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा, कि यह बहुत ही सौभाग्य का क्षण है कि आज अयोध्या में आकर हर एक संस्था, हर एक व्यक्ति को राम लला का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हर एक उत्तराखंडी, हर एक भारतीय के लिए यह बहुत ही गौरव का विषय है कि 500 साल के बाद राम लला का मंदिर बना है, हम सभी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि एक उत्तराखंडी होने के नाते मुझे राम मंदिर का दर्शन करने का अवसर मिला। 22 जनवरी को जब भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था, हम सभी उत्तराखंडी के लिए वह हर्ष, गर्व, उत्साह और त्योहार का दिन था। इतने इंतजार के बाद इतना भव्य दिव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, गुरमीत सिंह ने कहा, कि हमारे लिए यह अत्यंत खुशी का दिन है, कि हम राम लला का दर्शन कर पा रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, हर एक उत्तराखंडी और हर एक भारतीय के लिए यह शुभ है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *