मसूरी बर्लोगंज क्षेत्र के स्कूल में रात को बाहर न निकलने की हिदायत, गुलदार के चलते जारी किया गया अलर्ट
मसूरी बर्लोगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक गुलदार को चहलकदमी करते हुए देखा गया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर में गुलदार देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम डीएफओ मसूरी अमित के निर्देश पर मौके पर पहुंची और गुलदार को ढूंढने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को पकडने के लिये स्कूल परिसर में पिंजरे लगा दिये गए है। उनके द्वारा स्कूल के आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है वहीं स्कूल प्रबंधन को रात्रि के समय छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। डीएफओ मसूरी अमित कंवर ने कहा कि मसूरी के निजी स्कूल के परिसर में गुलदार चहलकदमी करते हुए देखा गया। गुलदार द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है परंतु सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है वहीं रात्रि को गष्त करने के भी निर्देश दिेये गए है। उन्होने कहा कि गुलदार के पकड़ने के लिए स्कूल के आसपास पिंजरे की व्यवस्था की गई है वहीं पशु चिकित्सालय प्रदीप मिश्रा को भी मौके पर बुलाया गया है कि अगर गुलदार देखा जाता है तो उसको बेहोश कर पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि देर रात तक वन विभाग की टीम को गुलदार नही दिखा है। परन्तु उनके द्वारा सभी लोगों को अलर्ट रहे को कहा गया है।
More Stories
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...

Average Rating