मुंबई प्रवास पर प्रात:काल सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को दिया निमंत्रण
मुंबई : चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।
सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating