लालकुआँ के आबादी वाले क्षेत्र में देर रात पहुंचा विशालकाय भालू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
लालकुआँ के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित स्लीपर फैक्ट्री में देर रात फिर से विशालकाय भालू के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने भालू का रैस्क्यू कर उसे जंगल में पहुंचाया था। बीती मंगलवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्ट्री के बीच से वन विभाग द्वारा भालू को रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था, जिसके बाद भालू आज फिर देर रात पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। जहां स्लीपर को पकाने के लिये बनाये गये तालाब में पानी पीने पहुँच गया।
रात्रि में स्लीपर फैक्ट्री में चहल कदमी करता हुआ भालू फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा, जिससे फैक्ट्री परिसर में फिर से हड़कंप मच गया और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगरी, एसडीओ अनिल जोशी, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी सहित पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुँचे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating