केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोटद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित - Uttarakhand Samachar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर दो बजे कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली इस जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स कोटद्वार पहुंच गई है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *