भाजपा का आरोप: ‘कांग्रेस चुनावी बुराई को छिपा रही, नेताओं और कार्यकर्ताओं का पलायन’
देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयांन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की असली तस्वीर पेश की है। कांग्रेस आलसी ही नंही, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक रूप से थक गयी है और चुनाव लड़ने की औपचारिकता भर कर रही है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले तो चुनाव मे उतरने से भागते नजर आये और अब मैदान मे उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओ मे हताशा और निराशा का भाव है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीति से निराश होकर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सोई कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके सहयोगी एक दूसरे को हौंसला दे रहे है। लेकिन उनकी हालत एक जैसी है। जैसी कांग्रेस वैसे सहयोगी। कांग्रेस चुनाव से पहले भी सोई हुई थी और कभी भी विपक्ष के धर्म का पालन नही कर पायी। जनसरोकारों के साथ न्याय नही कर पाए। आधारहीन सहयोगी कांग्रेस को जगा रहे हैं तो स्थिति को समझा जा सकता है। कांग्रेस का संगठन नही, बल्कि वह गुटीय दल है और उसका गठबंधन भी गुटीय है। कांग्रेस की लडाई अब अस्तित्व बचाने की है। पांचो सीटों पर हवाई दावा करने वाले क्षत्रपों के लिए भी यह कथन आँख खोलने वाला है।
चौहान ने कहा कि भाजपा राज्य की पाँचों सीटों पर बड़े अंतर से क्लीन स्वीप करने जा रही है। जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार विकास के लिए मत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस मुकाबले मे अपनी बुरी स्थिति को लेकर शुरू से ही आशंकित है। क्योंकि एक ओर नेताओं और कार्यकर्ताओ का पलायन तथा दूसरी ओर नेताओं का चुनाव लड़ने से भागना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी असलियत का पता जल्द लग जायेगा।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating