नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह को मारने के लिए दी गई थी 10 लाख की सुपारी, पुलिस ने चार साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर:- उधमसिंह नगर जिले में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बाबा तरसेम सिंह को मारने के लिए दस लाख रुपए की सुपारी दी गई थी, यूपी के शाहजहांपुर में इस हत्याकांड की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में दिलबाग सिंह समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। साजिशकर्ताओं में बाबा तरसेन का करीब अमनदीप भी शामिल है।
आरोप है कि इन चारों अभियुक्तों ने तरसेम सिंह की हत्या के लिए शूटरों को हथियार, तकनीकी सहायता और संसाधन उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो वाहन भी बरामद किए हैं, पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों पर कई राज्यों में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, पुलिस ने इसके साथ ही दोनों फरार अपराधियों (शूटरों) पर इनाम की राशि भी 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है।
बता दें कि, बीती 28 मार्च को उधमसिंह नगर जिले में स्थित नानकमत्ता गुरुदारे के कार सेवा डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, 28 मार्च की सुबह तरसेम गुरुद्वारे के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुर्सी पर बैठे तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां मारनी शुरू कर दी। 10 सेकंड में इस हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे।
बाइक सवार बदमाशों की पहचान सर्वजीत सिंह (निवासी मियाविंड जिला तरनतारण पंजाब) और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू (निवासी बिलासपुर जिला रामपुर यूपी) के रूप में हुई थी, तहरीर में पुलिस को बताया गया था कि दोनों आरोपी नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर के ही भाई मरदाना यात्री निवास के कमरा नंबर 23 में ठहरे हुए थे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating