प्रत्याशी के नामांकन के बाद संगठन ने उत्साह के साथ रणनीति तैयार की - Uttarakhand Samachar

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन भी सक्रिय हो गया है। 24 मार्च को प्रत्याशी प्रकाश जोशी शहर पहुंचे और छड़ायल सुयाल स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चुनाव को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा भी हुई।  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिलास्तर पर चुनाव संचालन समिति भी गठित की गई। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए भी जिम्मेदारी तय करने पर विमर्श हुआ।

आज (25 मार्च) स्वराज आश्रम में बैठक हुई। इसमें और गहन तरीके से मंथन किया गया। इसकी जानकारी बीते दिन (24 मार्च को) कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने दे दी थी। प्रत्याशी 27 मार्च को रुद्रपुर में नामांकन करेंगे। इससे पहले प्रत्याशी तय होने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश समेत अन्य नेताओं ने प्रकाश का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, संजय किरौला, दीप सती, नीरज तिवारी आदि शामिल रहे। वहीं, बैठक के बाद प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के लिए भ्रमण कार्यक्रम भी जारी कर दिया। 25 मार्च को वह सबसे पहले गर्जिया मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद भीमताल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां से घोड़ाखाल मंदिर व कैंची धाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। भवाली व नैनीताल में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *