देवभूमि में न्याय की विजय: मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को मिली पहली सजा।
देहरादून :- भाजपा ने राज्य आंदोलन के दौरान हुए मुज्जफरनगर कांड में मिली पहली सजा पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य मामलों में भी शीघ्र न्याय की उम्मीद जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस फैसले को आंदोलनकारियों की आत्मा को श्रद्धांजलि की शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि प्रत्येक देवभूमिवासी इन तमाम मामलों से जुड़े गवाहों और पैरोकारों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा ।
लगभग 30 वर्षों के अंतहीन इंतजार के बाद, मातृशक्ति को मिले इस न्याय पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि बेशक दोषियों को मिली यह पहली सजा देवभूमि की आत्मा पर हुए घाव की पीड़ा को कम तो नहीं कर सकती हैं, लेकिन न्याय का अहसास अवश्य कराता है। उन्होंने न्यायालय से आए इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अहिंसा और मानवता की हत्या वाले इस घृणित अपराध से जुड़े अन्य मुकद्दमों में भी शीघ्र न्याय होना चाहिए।
साथ ही इस लंबी कानूनी लड़ाई में चट्टान की तरह खड़े होने वाले गवाहों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त देवभूमिवासी इन गवाहों और अन्य केसों से जुड़े तमाम पैरीकारों का हमेशा नम आंखों से कृतज्ञ रहेगा।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating