स्टांप ड्यूटी से लेकर रजिस्ट्रेशन फीस तक में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। एक ओर जहां उन्हें अब कम पैसा देना होगा तो दूसरी ओर स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस में भी राहत होगी। सरकार ने विकासकर्ता के लिए 50 हजार रुपये के वीजीएफ फंड का भी प्रावधान किया है।कैबिनेट में उत्तराखंड आवास नीति संशोधन नियमावली पर मुहर लग गई। पीएम आवास योजना के लिए वर्ष 2016-17 में एक आवास की लागत छह लाख रुपये तय की गई थी। इसमें से केंद्रांश 1.5 लाख रुपये, राज्यांश एक लाख रुपये था, जिसे सरकारें वहन करतीं थीं। बाकी 3.50 लाख रुपये लाभार्थी को वहन करने होते थे। सोमवार को हुई कैबिनेट में आवास नीति संशोधन नियमावली से इसमें बड़ी राहत दी गई।
अब आवास की लागत 6.50 लाख रुपये मानी गई है। राज्य सरकार इसमें एक के बजाए 1.50 लाख रुपये देगी। केंद्रांश 1.5 रहेगा। कुल मिलाकर तीन लाख रुपये दोनों सरकार देंगी। 50 हजार रुपये विकासकर्ता को व्यवहार्य अंतर निधि (वीजीएफ) फंड के तहत राज्य सरकार देगी। कुल मिलाकर लाभार्थी को तीन लाख रुपये ही देने होंगे।
इसके अलावा, पहले लाभार्थी को 30 हजार की स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती थी, जिसे 2016-17 में घटाकर 5000 रुपये किया गया था। सोमवार को आई नीति में इसे घटाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। लाभार्थी अभी तक 12 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देता था, जिसे घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार, बैंक से लोन कराने की सूरत में लगने वाली करीब 1700 रुपये की स्टांप ड्यूटी को भी सरकार ने माफ कर दिया है।
More Stories
व्हाट्सऐप ग्रुप से निवेश का जाल, पैसे निकालने की सुविधा बंद होने पर बढ़ा विवाद
देहरादून:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चिटफंड और ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़े कथित निवेश घोटाले का मामला सामने...
लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दी सफाई, कहा- विपक्ष ने वीडियो को गलत तरीके से पेश किया
हरिद्वार:- लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर धामी सरकार का जोर, हाट और कलेक्शन सेंटर होंगे मजबूत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026...
धामी सरकार का पहाड़ों पर खास प्लान, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ेंगे स्थानीय उत्पाद
देहरादून:- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने और रिवर्स पलायन को गति देने के लिए धामी...
बाजपुर के 20 गांवों की जमीन पर मालिकाना हक की मांग, रुद्रपुर में किसानों ने खोला मोर्चा
रुद्रपुर:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय...
Gen Z ग्राम प्रधान वीरा रावत का वीडियो वायरल, मजदूरी और डिजिटल हाजिरी पर सवाल
पौड़ी:- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की ग्राम प्रधान वीरा रावत इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को...

Average Rating