चुनाव से पहले फोर्स समीक्षा: आईजी गढ़वाल के नेतृत्व में पुलिस कप्तानों को नए दिशा सूची
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सभी पुलिस कप्तानों को राज्य और जिलों के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, चुनाव की तैयारियों के बीच बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग की जा सके। इसके साथ ही पुलिस कप्तानों को चुनाव से पहले समय से फोर्स की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
आईजी ने सभी सातों जिलों के कप्तानों के साथ शनिवार को पटेल भवन के सभागार में बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने और जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को भी कहा। कहा, गंभीर प्रकरण, महिला उत्पीड़न, एससी एसटी एक्ट से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच कराई जाए।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।इसके साथ ही शिकायती प्रार्थनापत्रों, सीएम हेल्पलाइन से आने वाली शिकायतों की समीक्षा करने को कहा। ताकि, इनका समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने आरटीआई से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहार होली, शिवरात्रि, रमजान आदि में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा। बैठक में एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे, एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल, एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, एसपी चमोली रेखा यादव, एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भड़ाने उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating