देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। टीम का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जनकारी जुटाई जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बिन्दुखत्ता में भूमि अतिक्रमण के खिलाफ: हरीश रावत का प्रदर्शन नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की होगी बैठक