अपने कपड़े उतार कर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने विधानसभा गेट के सामने लगाए उत्तराखंड बचाओ गैरसैंण जाओ के नारे
देहरादून:- आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र को गैरसैंण में न कराए जाने को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा गेट पर पहुंचकर हंगामा काटा। जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड के विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा विधानसभा सत्र गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर ठंड का बहाना बनाया था उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री और नेताओं को सीख देने के लिए अनोखा ढंग अपनाया।
उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस और एल आई यू को चकमा देते हुए अपने कपड़े उतार कर विधानसभा गेट के सामने उत्तराखंड बचाओ गैरसेंण जाओ के नारे लगाकर आइसक्रीम खाते हुए नहाने का प्रयास किया। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी लोग हैं हिमालय रीजन में रहते हैं हमको ठंड नहीं लग सकती इसलिए विधायक और मंत्रियों को सीख देने हेतु उन्होंने इस प्रकार का हथकंडा अपनाया ।
उन्होंने कहा यदि हम लोग ही ठंड का बहाना बनाकर के पहाड़ नहीं चढेंगे तो पलायन किस प्रकार रुकेगा। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकगण पहाड़ और गैरसेंण से मुंह मोड़ चुके हैं और पहाड़ चढ़ना नहीं चाहते। जिससे पहाड़ की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा वह उत्तराखंड की मांग को हमेशा उठाते रहेंगे चाहे उन्हें इसके लिए कोई भी बलिदान करना पड़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई ।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating