प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, रुद्रपुर में 20.35 करोड़ की Critical Care Block का शिलान्यास
उत्तराखंड:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं को सौगात दी। रविवार को राजकोट से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से छह स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास और दो योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब की शुरूआत की। रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी ने 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 87.4 लाख की लागत से प्रदेश को दो मोबाइल लैब की शुरूआत की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 20.35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया।
4.05 करोड़ की लागत से उत्तरकाशी जिले के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1.98 करोड़ की लागत से उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हास्टल का शिलान्यास किया। हरिद्वार में 9.88 करोड़ से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। इन योजनाओं से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating