एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन

Read Time:3 Minute, 3 Second

आज से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान रिस्पना की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएगी। इसके अलावा पांच बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग करे। बैरियर प्वाइंट पर सभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

बैरियर प्वाइंट

– प्रगति विहार

– शास्त्री नगर

– हरिद्वार बाईपास

– डिफेंस कॉलोनी

– विधानसभा तिराहा

इस तरह रहेगा डायवर्जन

– सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नया गांव पर रोका जाएगा।

– देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

– धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।

– मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।

– सभी प्रस्तावित जुलूस केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।

– जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

– यातायात दबाव अधिक होने पर डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।

– आावश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है और डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *