उत्तराखंड:- भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को परिवार के साथ कलियर दरगाह पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाकर देश की सुख-शांति की दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी परिवार संग निजी दौरे पर कलियर दरगाह आए थे। उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया। मोहम्मद शमी के साथ दरगाह पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि शमी को देवभूमि से बेहद लगाव है। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां साबरी, आरिफ मालिक, सबलू, अमजद मलिक, इसरार शरीफ, तजमीम मलिक, गोल्डन, सुहेल अली, दानिश अली, गुलफाम अली, जब्बार अली, अर्सलान, आफताब, पीरजी, राशिद अली, अकरम अली व इमरान अली समेत सैकड़ों प्रशंसक मौजूद रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड की बेटी, गीता उनियाल का निधन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर भट्ट ने लिया प्रमाणपत्र