“रेखा आर्या ने मोदी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, कहा- उनके प्रयासों से ही हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा”
देहरादून: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन किए।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज सुबह मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या धाम पहुंची।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्री राम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश- प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हूँ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सम्पूर्ण उत्तराखंड राममय हो गया था। देवभूमि के हर मंदिर में भजन,भगवान राम का पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुए और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर नहीं, बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। आज प्रभु श्रीराम की नगरी में रामलला के दर्शन का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating