उत्तराखंड का बजट इस तिथि को होगा पारित

Read Time:1 Minute, 24 Second

उत्तराखंड:-  26 फरवरी से प्रदेश का बजट सत्र होने जा रहा है। जल्द ही लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। और चुनाव के रिजल्ट आने तक कोई भी सत्र आहूत नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और प्रदेश सरकार 26 फरवरी को ही प्रदेश का बजट सत्र करने जा रही है। इसकी जानकारी वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है।

बहरहाल तीन दिन के सत्र से मुक्त होने के बाद अब प्रदेश सरकार के बजट सत्र की तैयारी में जुटने की संभावना है। सियासी दल भी यह मानकर चल रहे हैं कि मार्च महीने के पहले पखवाड़े के भीतर लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रदेश सरकार आचार संहिता से पहले बजट पारित कराना चाहती है। प्रदेश के वित्त मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की सरकार ने  प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं और उन सुझावों को अमली जामा पहनाते बजट बनाने का काम करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *