देहरादून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक छाए बादल, बढ़ी ठण्ड
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है।
- पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्के बादल छाए हैं। सुबह शाम ठंड हो रही है।
- नई टिहरी के आस पास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हैं।
- उत्तरकाशी में आसमान में छाए बादल। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस।
- कर्णप्रयाग मौसम खराब। सुबह कुछ देर धूप खिलने बाद आसमान में छाए बादल।
- रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम ने ली करवट। आसमान में छाए बादल। केदारनाथ समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।
More Stories
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...
थार की छत बनी शराब पार्टी का अड्डा! रुद्रपुर में युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल
रुद्रपुर:- शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, अल्मोड़ा-रुद्रपुर-श्रीनगर-हरिद्वार में बदले अधिकारी
अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन की ओर से...

Average Rating