उत्तरकाशी;- पहाड़ों में इन दिनों गुलदार की दस्तक और दहशत बढ़ी हुई है। यहां बाजार से लेकर गांव और सड़कों से लेकर गांव को जोड़ने वाली पगड़ियों पर जगह-जगह गुलदार दिख रहे हैं। जनपद उत्तरकाशी में भी विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने गुलदार को देखा है। गश्त करने वाली वन विभाग की टीम को भी कई स्थानों पर गुलदार नजर आए हैं। श्रीनगर और खिर्सू में हुई घटना के बाद गुलदार को लेकर ग्रामीणों में भय अधिक बढ़ा है। गंगोत्री हाइवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार नाम जगह पर बुधवार शाम करीब 7 बजे दो गुलदार एक साथ देखे गए। स्थानीय निवासी संजीव रतूड़ी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे अचानक उनकी गाड़ी के सामने गंगोत्री हाइवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार नाम जगह पर पहले एक गुलदार आया। उन्होंने गाड़ी रोकी और गाड़ी थोड़ा पीछे की तो देखा कि एक और गुलदार उसर कीदहशत के साथ है जिनकी तस्वीर और वीडियो हमने अपने फोन में कैद किया। गुलदार को लेकर भटवाड़ी क्षेत्र में भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation प्रदेश अध्यक्ष ने UCC की मंजूरी को प्रत्येक देवभूमिवासी का सर गर्व से ऊंचा करने वाला बताया, विरोध कर रहे विपक्ष की नीति अल्पसंख्यकों की तुष्टिकरण ऋषिकेश से एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना की गई