श्रीनगर में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए सात फरवरी से नौ फरवरी तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू
श्रीनगर:- उत्तराखंड के श्रीनगर में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित एक दर्जन गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू सात फरवरी से नौ फरवरी तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों में बुधवार को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।
एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा ने बताया कि गुलदार की सक्रियता को देखते हुए डीएम पौड़ी के निर्देशों पर श्रीनगर नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल गांव, सरणा, बुघानी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी, खिरसू में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू की अवधि के दौरान रात्रि के समय आम जनमानस का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गुलदार की सक्रियता के चलते खिर्सू ब्लॉक के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।
More Stories
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...

Average Rating