कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला, कहा भाजपा नेता का बयान घोर आपत्तिजनक
देहरादून:- भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला फूंका। गोगी ने कहा कि भाजपा नेता का बयान घोर आपत्तिजनक है और वे तत्काल माफी मांगें। भाजपा और इसके नेताओं का आचरण ही भ्रष्ट है। इनके नेता अनाप शनाप कामों में लगे हैं अनाप शनाप बोलते हैं। ऊपर से दावा करते हैं कि हम संस्कारित पार्टी हैं। ये आडंबर और दिखावे वाले लोग हैं। ये केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं नफरत फैलाते हैं और धर्म की आड़ में ही अपने दोषपूर्ण आचरण को अपनी असफलता को छुपाते हैं। भाजपा की विचारधारा वाले लोगों का ये पाखंड और अभद्रता कोई आज की बात नहीं बल्कि आजादी से पहले से चली आ रही है। पहले इन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ दिया अब लोगों को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दलों को भला बुरा कहते रहते हैं।
लोगों को ops चाहिए और अग्निवीर योजना की समाप्ति चाहिए लेकिन उसका इन्होंने नाम तक बजट में नहीं लिया। इन्हें अपनी नफरत की राजनीति पर इतना भरोसा है। उत्तराखंड के सैनिक और कर्मचारी और उनके परिवार लोकसभा चुनाव में दुष्यंत गौतम और उनकी पार्टी को जवाब देंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,नवीन जोशी ,संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार ,गोपाल सिंह , मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपू दमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, मगरूब आलम,उदय सिंह,सलीम अंसारी ,मनीष गर्ग ,चुन्नीलाल ढिगियां,मोहित भाटिया, विरेन्द पंवार, भूपेंद्र नेगी,गगन छाछर , कंचन रेगमी, एस.बी.थापा, आलोक मेहता , आदर्श सूद आदि उपस्थित थे।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating