सत्ता का अहंकार ने दुष्यंत गौतम को पागल कर दिया है -गरिमा मेहरा दसौनी
उत्तराखंड:- उत्तराखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने गौतम को आड़े हाथों लेते हुए कहा की गौतम सत्ता के अहंकार और चका चौंध में अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठे हैं।दसौनी ने कहा की गौतम क्या इस वक्त हर भाजपाई विवेकहीन हो चुका है ,भगवान राम की बात करने वाले लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के भक्त कहलाने लायक भी नहीं है। गरिमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बड़बोलेपन और बदजुबानी के किस्से दूर दूर तक कुख्यात है ही लेकिन हाल ही में दिया गया भू कानून और मूल निवास के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा माओवादी कहा जाना और आज लोकसभा चुनाव प्रभारी गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन के लोगों को कुत्तों का झुंड कहना बतलाता है कि यह किस संस्कृति और सभ्यता के लोग हैं?
दसौनी ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बहुत ही बुरा दौर चल रहा है,देश के अंदर घटिया परंपरा और परिपाटी देखने को मिल रही है जहां सत्ता रूढ़ दल कुछ भी करके विपक्ष को खत्म कर देने पर तुला है। दसौनी ने कहा की इसे विडंबना कहें या संयोग कि आज देश का कोई प्रदेश ऐसा नहीं है जहां विपक्ष के किसी शक्तिशाली नेता के पीछे ई डी,इनकम टैक्स या सीबीआई का शिकंजा ना हो, भोली भाली जनता को यह महसूस कराया जा रहा है कि सारे पापी अधर्मी और भ्रष्टाचारी विपक्ष में हैं और सारे भाजपा के पदाधिकारी संत महात्मा पुरुष हैं। दसौनी ने कहा अब तो यह देशवासियों को फैसला करना है कि उन्हें लोकतंत्र से प्यार है या तानाशाही ,क्योंकि जिस तरह की बदजुबानी भाजपा के नेता विपक्षी दलों के लिए कर रहे हैं वह तो यही बताता है कि उनके मंसूबे ठीक नहीं है और वह इस देश से लोकतंत्र और संविधान मिटा कर छोड़ेंगे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating