उत्तराखंड में बदला मौसम, चकराता में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।
वहीं, आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।
More Stories
Uttarakhand Politics: पुल की सड़क धंसने पर भाजपा सरकार को घेरा, पारदर्शिता की मांग
देहरादून:- नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बड़ी बारिश के बाद धंसने...
Uttarakhand Politics News: 2022 में थे 42 RUPP, अब सिर्फ 25 दलों के पास बची जगह
देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को...
हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त...
श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं की पार्टी में एंट्री
श्रीनगर गढ़वाल:- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी...
थार की छत बनी शराब पार्टी का अड्डा! रुद्रपुर में युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल
रुद्रपुर:- शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, अल्मोड़ा-रुद्रपुर-श्रीनगर-हरिद्वार में बदले अधिकारी
अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन की ओर से...

Average Rating