उत्तराखंड:- पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने यहां फैसला लिया है कि अपनी कैबिनेट के साथ वहां स्वयं जाकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी। बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया। कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा, संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पर लिया गया फैसला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 जनवरी को पहुंचेंगे देहरादून, रैली में होंगे शामिल