उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड बीते कुछ दिनों से घना कोहरा
उत्तराखंड:- शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर आज (शनिवार) से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और पाला पड़ने से सूखी ठंड सता रही है।
अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी का सितम बरकरार रहने की आशंका है। उधर आज (शनिवार) से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण ज्यादातर क्षेत्र प्रचंड शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सजगता बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक समूचा उत्तराखंड शीत लहर की चपेट में है।खासकर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा मुसीबत बन गया है। खासकर ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। हवाई सेवाओं से लेकर रेल सेवाओं पर भी कोहरे का प्रभाव है। देहरादून आने वाली ज्यादातर ट्रेन निर्धारित समय से दो से तीन घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 16 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating