उत्तराखंड:- उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोल्ड -डए का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शुष्क मौसम के बीच ठंड से राहत के आसार नहीं है। शीतलहर-कोहरे का कोल्ड डे अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में शीत लहर, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के मैदानी जिलों में कोल्ड डे चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी की दृष्टिगत शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है वहीं हरिद्वार जिले में भी आज कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे से ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा चमोली जिला पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष को हटाना भाजपा की लोकतंत्र को नष्ट करने का साजिश