धामी सरकार का एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, मुख्य कृषि अधिकारी राजदेव पंवार निलंबित
देहरादून:- भ्रष्टाचार के प्रकरणों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार निरंतर कड़े प्रहार कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) में अनियमितता बरतने के आरोपों की पुष्टि के बाद देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही योजना के क्रियान्वयन के समय और उसके पश्चात सत्यापन न करने पर देहरादून की मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह के अलावा रायपुर के न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी एवं सेवानिवृत्त विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां मिली शिकायतें रायपुर क्षेत्र में पीएमकेएसवाई के अंतर्गत हो रहे कार्यों को लेकर शासन को शिकायतें मिली थीं। यही नहीं, पिछले वर्ष अक्टूबर में जन शिकायत निवारण दिवस में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच शासन ने रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को कृषि निदेशालय से संबद्ध कर उन पर लगे पीएमकेएसवाई में अनियमितता के आरोपों की जांच कराई।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating